Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनअन्ना की लाडली ने केएल राहुल के साथ दुबई में मनाया न्यू...

अन्ना की लाडली ने केएल राहुल के साथ दुबई में मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की अफवाहों के बीच अथिया और राहुल ने दुबई में न्यू ईयर का वेलकम किया। केएल राहुल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी के दौरान अथिया और राहुल एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। दोनों ब्लैक आउटफिट्स में काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने भी इनकी तस्वीरों पर दिल का इमोजी बनाकर रिस्पॉन्ड किया है। इसके बाद दोनों को वापसी में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया, जहां दोनों अलग अलग नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल की शुरुआत में ही ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों परिवार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने इसे ऑफिशियल कर दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular