Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअन्तर्राज्यीय साइबर क्राइम करने वाला अपराधी गिरफ्तार, दस लाख रूपया बरामद

अन्तर्राज्यीय साइबर क्राइम करने वाला अपराधी गिरफ्तार, दस लाख रूपया बरामद

प्रयागराज (हि.स.)। अन्तर्राज्यीय साइवर क्राइम गिरोह का खुलासा करते हुए शनिवार को प्रयागराज साइबर टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके खाते से दस लाख रूपया बरामद कराया। टीम ने उसके सहयोगियों के खाते को सीज करा दिया है। गिरोह में सक्रिय तीन आरोपितों की तलाश जारी है। 

यह जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार के जमुई जनपद के मोनो थाना क्षेत्र में स्थित असहना गांव निवासी सर्वेश सिंह पुत्र वृजनन्दन को गिरफ्तार किया है। उसके खाते से आनलाइन ठगी किया गया दस लाख रूपया टीम ने पीड़ित महिला के खाते में वापस कराया। गिरोह के सक्रिय सदस्य बिहार के जमुई निवासी राजेश सिंह, रूपेश कुमार पुत्र मनोज राय, भूना मांझी की तलाश जारी है। 
उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस आईसीआई बैंक की खाता धारक पीड़ित महिला श्रीमती हर्ष तलुजा की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना प्रयागराज साइबर टीम प्रभारी राजीव कुमार तिवारी व उनकी टीम को लगाया गया था। उक्त मामले का खुलासा करते हुए सर्वेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 
उक्त कार्रवाई प्रदेश के 18 परिक्षेत्र में साइबर क्राइम रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश राम कुमार के निर्देश पर प्रयागराज साइबर क्राइम थाने में अभियोग पंजीकृत करके जांच की जा रही थी। जिसके तहत आज एक अन्तर्राज्यीय साइबर क्राइम गिरोह का खुलासा हुआ। गिरोह के सदस्य बिहार, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों में सक्रिय है। बैंक खातों से केवाईसी अपडेट करने के नाम पर आनलाइन जनता के पैसो को लूटने का काम कर रहा था। गिरोह के सभी सदस्यों के खातों को बन्द करा दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular