Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअन्तरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में फिरोजाबाद प्रथम, मैनपुरी ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त

अन्तरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में फिरोजाबाद प्रथम, मैनपुरी ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त

फिरोजाबाद (हि.स.)। आगरा जोन आगरा की 14वीं अन्तर्जनपदीय जूडो कलस्टर (महिला व पुरुष), जिम्नास्टिक, बुशु, ताईक्वाण्डो, कराटे, फेसिंग, पिनाक सिलाट प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुलिस लाइन ग्राउण्ड में शनिवार को समापन के मौके पर पुरुस्कृत किया गया।

इस प्रतियोगिता में आगरा जोन के 8 जनपदों के लगभग 195 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शनिवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवि रंजन द्वारा प्रतियोगिता का समापन करते हुए विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जूडो पुरुष वर्ग में जनपद मैनपुरी ने चलबैजन्ती प्राप्त की व जूडो महिला वर्ग में जनपद फिरोजाबाद ने चलबैजन्ती प्राप्त की।

इसी प्रकार ताइक्वान्डों की चलबैजन्ती पुरुष वर्ग में जनपद मैनपुरी व महिला वर्ग में जनपद फिरोजाबाद, कराटें की चलबैजन्ती पुरुष व महिला वर्ग में जनपद फिरोजाबाद, बुशु पुरुष व महिला वर्ग की चलबैजन्ती जनपद फिरोजाबाद, जिम्नास्टिक की चलबैजन्ती जनपद फिरोजाबाद ने प्राप्त की। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद प्रथम स्थान पर रहा तथा जनपद मैनपुरी द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। सभी जनपदों के खिलाड़ियों ने सौहार्द पूर्ण वातावरण में खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया तथा किसी भी टीम द्वारा कोई भी प्रोटेस्ट नहीं किया गया।

इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता को निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराने वाले रैफरी, निर्णायकों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार दिए गये। जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी गयी। इस अवसर पर 15वीं वाहिनी पीएसी के बैंड द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में मधुर ध्वनि बजायी गयी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नरायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चन्द्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर हीरालाल कनौजिया, क्षेत्राधिकारी नगर आदि मौजूद रहे।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular