Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनअनुष्का शर्मा ने ऑरेंज मोनोकोनी में ढाया कहर

अनुष्का शर्मा ने ऑरेंज मोनोकोनी में ढाया कहर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही है। इस दौरान उन्होंने रविवार को इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है , जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का ऑरेंज कलर की मोनोकोनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैट भी लगाया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा-”खुद अपनी तस्वीरें खींचने का परिणाम।’

अनुष्का इन तस्वीरों में काफी बोल्ड लग रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

सुरभि सिन्हा/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular