Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनुशासन में रहकर ऐतिहासिक जीत के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : भूपेन्द्र...

अनुशासन में रहकर ऐतिहासिक जीत के लिए कार्य करें कार्यकर्ता : भूपेन्द्र सिंह

निकाय चुनाव : प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा महापौर उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

गाजियाबाद (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को महापौर उम्मीदवार सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सुनीता की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीटें जीत कर इतिहास बनाएगी।

इसके पूर्व भूपेंद्र चौधरी यहां आरडीसी राज नगर में भाजपा उम्मीदवार सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय पर पहुंचे और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी एक पार्टी है, जहां पर आम कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। सुनीता दयाल उनमें से जीता जागता उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आपस के मतभेद को भुलाकर इस जीत को ऐतिहासिक बनाने में अपना सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शहर के घर-घर जाकर देव तुल्य मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुनीता दयाल की जीत सुनिश्चित है। अब तो इस जीत को ऐतिहासिक बनाना है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक जुटता के साथ आगे आएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अनुशासन के प्रतिबद्ध है। टिकटों का निर्धारण भी एक प्रक्रिया के तहत किया गया है। यदि किसी में असंतोष है तो उसे मनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी अपनी मनमानी करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टिकटों के वितरण को लेकर कुछ लोगों की असहमति हो सकती है, लेकिन पैसे लेकर टिकट दिए जाने के आरोप किसी हद तक ठीक नहीं है।

सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि इस बार पार्टी के उम्मीदवार को इतने अधिक वोट से जिताना है जो कि देश में रिकार्ड बने।

सभा को विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, दिनेश गोयल, अजीत पाल त्यागी, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा समेत कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

फरमान अली/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular