Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनुशासनहीनता पर बीएचयू प्रशासन सख्त, पांच पूर्व छात्रों पर कड़ी कार्रवाई

अनुशासनहीनता पर बीएचयू प्रशासन सख्त, पांच पूर्व छात्रों पर कड़ी कार्रवाई

वाराणसी (हि.स.)। शैक्षणिक वातावरण को बाधित करने वाले अनुशासनहीन छात्रों के खिलाफ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। ऐसे पांच छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की गई है। उप कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) ने बताया कि पूर्व छात्रों के मामले में गठित स्थायी समिति की अनुशंसाओं को मंजूर करते हुए कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन के आदेशानुसार तीन पूर्व छात्रों पर भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में घुसने, किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने, तथा किसी भी प्रकार का रोजगार प्राप्त करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। दो अन्य पूर्व छात्रों पर इसी प्रकार का प्रतिबंध 12 महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।

उप कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अभिषेक राय (अक्टूबर 2022 से जनवरी 2024 तक अनुशासनहीनता व कदाचार के 12 मामले), रौनक मिश्रा (अप्रैल 2022 से फरवरी 2024 तक 20 मामले), तथा अभिषेक उपाध्याय (फरवरी, 2019 से जनवरी 2024 तक 58 मामले) को भविष्य में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने, तथा किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा एवं रोजगार पाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। समिति की सिफारिशों के अनुसार अविनाश सिंह तथा अनूप यादव पर 12 महीने की अवधि के लिए इस प्रकार का प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आधिकारिक आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी है।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular