Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनुशासनहीनता करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई: रमापति

अनुशासनहीनता करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई: रमापति

-भाजपा ने चुनाव समर में भाजपा की जीत के लिए बनाई चुनावी रणनीति

गाजियाबाद(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मंगलवार को गाजियाबाद में महापौर उम्मीदवार सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय पहुंचे।

वहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपाइयों के संग चुनावी धरातल की हकीकत को जानते हुए गहन चर्चा की और जीत का ताना बाना बुना। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनुशासनहीनता करेंगे, उनके खिलाफ पार्टी उचित कार्रवाई करेगी।

बैठक के दौरान रमापति राम त्रिपाठी ने कहा हम सभी को वार्ड के केंद्र में बैठकर बूथ की टोली के साथ समाहित होना होगा। पूरे चुनाव की दिशा और दशा बूथ की वास्तविक स्थिति ही तय करेगी। हमें बागियों के संग लगने वाले अपने कार्यकर्ता और उनको पर्दे के पीछे से ताकत देने वाले दस्तानों का भी संज्ञान बूथ पर बैठकर ही मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा भाजपा की जीत में बाधा बनने वाली किसी भी अनुशासनहीनता करने वाले को बक्शा नहीं जायेगा और ठोस संगठनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, चुनाव संचालन समिति प्रमुख आशु वर्मा, चुनाव संयोजक संजय कश्यप, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी,पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, सरदार एसपी सिंह अशोक मोंगा, पवन गोयल,सुशील गौतम, कुलदीप त्यागी, सुनील यादव, बॉबी त्यागी प्रदीप चौधरी, रिचा भदौरिया, तारा जोशी, राजीव अग्रवाल, अश्वनी शर्मा,जय कमल अग्रवाल, संजीव झा, विरेन्द्र सारस्वत समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

फरमान अली/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular