Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलअनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला...

अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों को दी बधाई

नई दिल्ली(हि.स.)।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों को बधाई दी हैं।

भारत ने सोमवार को क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई,जबकि रविवार को पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 साल में पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारी दोनों हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, बधाई और शुभकामनाएं। हम 135 करोड़ भारतीयों की ओर से आगामी महत्वपूर्ण खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी देते हैं। पीवी सिंधु ने कल कांस्य पदक जीता। मीराबाई चानू ने इससे पहले रजत पदक जीता था। लवलीना ने शानदार परफॉर्मेंस दी।इससे भारत को उम्मीद जगी है। मुझे खुशी है कि भारत की बेटियों ने अब तक दो पदक जीते हैं। महिला हॉकी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया, पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया।”

बता दें कि गुरजीत कौर के 22वें मिनट में किये गए बेहतरीन गोल की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले रविवार को शटलर पीवी सिंधु ने भी रविवार को महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नतीजतन, वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular