Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलअनुराग ठाकुर और वीरेंद्र सहवाग ने सीडब्ल्यूजी में रजत पदक जीतने पर...

अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र सहवाग ने सीडब्ल्यूजी में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को दी बधाई

नई दिल्ली (हि.स.)। केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक संकेत सरगर को बधाई दी है।

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम भारोत्तोलन में रजत (248 किग्रा) के साथ भारत का पदक खाता खोला। बहुत नजदीक आकर स्वर्ण से चूक गए, लेकिन भारत को वास्तव में आप पर गर्व है। बधाई हो संकेत!”

“सहवाग ने ट्वीट किया, बहुत खूब, संकेत सरगर ने भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक दिलाया, शानदार प्रयास। आपके रजत पर गर्व है।”

तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, भारोत्तोलक संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह केवल 1 किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए।

संकेत ने 248 किग्रा (स्नैच में 113 और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा) का संयुक्त वजन उठाया। संकेत ने अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में 141 किग्रा भार उठाते समय खुद को घायल कर लिया और बार उठाने में विफल रहे, जिसके कारण वह केवल 1 किलो भार से स्वर्ण जीतने से चूक गए।

मलेशिया के बिन अनीक ने स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। अनीक ने कुल 249 क्रिग्रा (स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा) का वजन उठाया।

श्रीलंका के दिलंका ईशुरू कुल 225 किग्रा (स्नैच -105 किग्रा और क्लीन एंड जर्क-120 किग्रा) के भार के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

सुनील

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular