लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। इसके पहले सदन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 8479.53 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट और वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान पारित किया।
