Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सिटी ट्रांसपोर्ट संविदाकर्मी

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सिटी ट्रांसपोर्ट संविदाकर्मी

आगरा(हि.स.)। जनपद में सिटी ट्रांसपोर्ट संविदाकर्मियों ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कई बार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के बावजूद मांगें पूरी न होने के चलते यह कदम उठाया है। संविदाकर्मी नई बसें बढ़ाई जाने, लखनऊ नगर बस में कार्मिकों पर प्रभावी नियमावली को यहाँ लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

आगरा के फाउंड्री नगर बस डिपो में आज से सिटी ट्रांसपोर्ट संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आगरा- मथुरा डीपो में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत चालक, परिचालक, पीआरडी, आउटसोर्स कर्मी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। संविदाकर्मी कई बार प्रदर्शन के बावजूद मांग पूरी न होने के चलते इस भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

संविदाकर्मी का आरोप है कि सरकार द्वारा प्राइवेट कंपनी की बसें संचालित किये जाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिसके चलते भविष्य में आगरा-मथुरा डीपो में संवदाकर्मी के तौर पर कार्यरत चालक, परिचालक, पीआरडी, आउटसोर्स कर्मियों के लिए भविष्य में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी। इसके साथ ही आगरा-मथुरा डिपो में 100-100 बसें उपलब्ध कराई जाएं।

इसके साथ ही लखनऊ नगर बस में कार्मिकों पर प्रभावी नियमों को आगरा- मथुरा नगर बस कार्मिकों पर भी लागू किया जाए। नगर विकास विभाग द्वारा संविदा और आउट सोर्स के माध्यम से रखे गए कार्मिकों को लिए सेवा नियमावली जारी कर समान रूप से पूरे प्रदेश के कार्मिकों पर सामान रूप से प्रभावी किया जाए। इस सब के साथ ही कोविड-19 से लेकर अब तक नियम विरुद्ध सेवा से अलग किए गए कार्मिकों को सेवा में वापस लिए जाने की मांग की है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular