Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियमितता पाए जाने पर बलिया के जेल अधीक्षक निलंबित

अनियमितता पाए जाने पर बलिया के जेल अधीक्षक निलंबित

बलिया (हि.स.)। जिला कारागार में निसिद्ध सामग्री पाए जाने और अनियमितता के आरोप में जेल अधीक्षक यूपी मिश्र को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेलर का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

जनपद का जिला कारागार इन दिनों सुर्खियों में है। रह रहकर नकारात्मक खबरें बाहर आती रहती हैं। बीते आठ अगस्त को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने एसपी के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया था।

जिलाधिकारी के मुताबिक जेल के अंदर निसिद्ध सामग्री और काफी अनियमितताएं पायी गई थीं। जिसके बाद मंगलवार को जिला जेल के अधीक्षक यूपी मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें डॉ. सम्पूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। बिजनौर के जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह को बलिया भेजा गया है। जबकि यहां के जेलर का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिला कारागार आजमगढ़ के जेलर राजेन्द्र सिंह को बलिया का नया कारापाल बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular