Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस 25 बच्चे हुए घायल

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस 25 बच्चे हुए घायल

औरैया (हि.स.)। फफूंद थाना क्षेत्र स्थित गांव भैंसौल के पास बच्चों से भरी स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि परिचालक ने लोगों की मदद में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 25 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

अछल्दा कस्बा स्थित मार्शल हेराल्ड पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को सुबह बच्चों को लेने गांव-गांव जा रही थी। जब बस फफूंद थाने के गांव भैंसोल के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। हादसे से कोहराम मच गया। बच्चों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़े और मश्कक्त कर बच्चों को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें परिजनों के साथ भेज दिया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर कटान से गड्ढे हुए हैं। हादसा इस कारण भी हो सकता है। बस की फिटनेस की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सुनील /दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular