Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर रूका, वाहन सवार चपेट में आने से...

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर रूका, वाहन सवार चपेट में आने से बचे

कानपुर (हि.स.)। जनपद के हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। नो इंट्री के बावजूद अनियंत्रित ट्रक सड़क पर लहरता हुआ डिवाइडर से टकरात देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें कि, नो एंट्री जोन में घुसा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक के आगे चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत रही की ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए रुक गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि, नो एंट्री जोन में अक्सर ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है जिससे इस तरह के हादसे होते रहते हैं। चालकों की लापरवाही से कई बार ऐसे हादसों में राहगीरों को अपनी जान गवांनी पड़ती है। हालांकि सोमवार को हुए इस ट्रक हादसे में कोई चपेट में नहीं आया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताा कि नो एंट्री में जाने के लिए ट्रक चालक के दस्तावेज (पास) की जांच की जा रही है। नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular