फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार देररात असंतुलित मैक्स जीप एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव उरावर निवासी अभय सिंह की मां के त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नया बांस से ग्रामीण मैक्स जीप में सवार होकर आए थे। वह मंगलवार रात जीप से वापस गांव लौट रहे थे। मैक्स थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव धौरऊ के समीप पहुंची तभी वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बालक अभी (3) की मौत हो गई। जबकि करीब 20 लोग घायल हो गये।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि मैक्स जीप पेड़ से टकराई है। एक बच्चे की मौत हुई है। करीब 20 लोग घायल हुए है। उनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
कौशल
