Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनाज बैंक ने होली की खुशियां घर-घर पहुँचाई, अनाज के साथ रंग...

अनाज बैंक ने होली की खुशियां घर-घर पहुँचाई, अनाज के साथ रंग और गुलाल भी बांटे

वाराणसी(हि.स.) । रंगों के पर्व होली के पूर्व संध्या पर गुरूवार को सामाजिक संस्था विशाल भारत संस्थान ने गरीबों के घर में भी त्यौहार की खुशी बांटी। पर्व पर किसी गरीब के घर चूल्हा न जलने की टीस न हो,पकवानों की महक गमके इसके लिए संस्थान के अनाज बैंक ने

हिन्दू परिवारों को चिप्स, पापड़, चीनी, रिफाइंड, आटा, चावल, दाल, रंग, अबीर उपलब्ध कराई। लमही के सुभाष भवन में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव ने अनाज बैंक के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार के नाम वाली पोटली में अनाज के साथ गुलाल भी दिया, ताकि पकवान भी बन सके और रंगों का त्योहार भी मन सके।

नाइजीरिया में रहने वाले अप्रवासी भारतीय प्रवीन गोयल ने अनाज बैंक के माध्यम से त्योहार की सामग्री जरूरतमंदों तक उपलब्ध कराई। इस अवसर पर डॉ० राजीव ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द ने जिस गरीबी का जिक्र कभी अपनी कहानियों में किया था, उसे आज भी हम अपनी आंखों से देख रहे हैं। अनाज बैंक सभी तीज त्योहारों पर मुंशी जी के गांव वालों का पूरा ख्याल रखता है। पकवान की महक से अब पेट भरने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद पकवान बनाकर परिजनों को खिलाने और रंग गुलाल से होली मनाने का अवसर अनाज बैंक देता है।

अनाज बैंक पेट भरने की गारंटी भी देता है और खुशियां मनाने का अवसर भी। अनाज बैंक की प्रबंध निदेशक अर्चना भारतवंशी ने बताया कि होली पर अनाज बैंक ने बच्चों के लिए रंग और पिचकारी की भी व्यवस्था की है, ताकि बच्चे खुशियों में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि लमही क्षेत्र के 300 जरूरतमंद परिवारों को इन्द्रेश होली पोटली वितरित की गईं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular