Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयअध्यक्ष हमारे संरक्षक, वह सदन में आएं: अधीर रंजन चौधरी

अध्यक्ष हमारे संरक्षक, वह सदन में आएं: अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली(हि.स.)। लोकसभा में सदस्यों के अनुचित आचरण से नाराज लोकसभा अध्यक्ष को आज विपक्षी सदस्यों द्वारा मनाने का प्रयास किया गया। विपक्षी सांसदों की ओर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि अध्यक्ष अपने स्थान पर बैठें, वे हमारे संरक्षक हैं।

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुई। इस दौरान पीठासीन अधिकारी के तौर पर राजेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके आते ही कांग्रेस नेता चौधरी ने अनुरोध किया कि हम सभी अध्यक्ष ओम बिरला को उनके स्थान पर देखना चाहते हैं। हम सभी उनके मुरीद हैं। वह सदन में आएं और हम सब अपने विषय को सुलझा लेंगे। वह अध्यक्ष बिरला को उनके स्थान पर देखना चाहते हैं।

इस पर पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनका संदेश ठीक प्रकार से पहुंच गया है।

लोकसभा अध्यक्ष सदन में सदस्यों के आचरण को लेकर नाराज थे। इस कारण से कल वह सदन की कार्यवाही में सम्मिलित नहीं हुए। सूत्रों से जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि जब तक सदस्य अपना आचरण ठीक नहीं करेंगे वह सदन में नहीं आएंगे।

लोकसभा में आज दिल्ली में नियुक्ति एवं तबादले संबंधी विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित करने के लिए लाया जाएगा। इसके चलते संसद में पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से सांसदों की उपस्थिति है। विपक्ष इस विधेयक के मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आया है। इसी को पेश करने के बाद दौरान लोकसभा अध्यक्ष मंगलवार को सदस्यों के आचरण से नाराज हुए थे।

अनूप

RELATED ARTICLES

Most Popular