बलिया(हि. स.)। बांसडीह कस्बे में शनिवार को शराब की दुकान के पास चना-भूजा बेच रहे अधेड़ की शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने ईंट के प्रहार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
छोटेलाल गुप्ता निवासी रामपुरकला बांसडीह कस्बा स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास चना-भूजा बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को शराब की दुकान पर शराब लेने आये एक व्यक्ति के साथ छोटेलाल की कहा-सुनी होने लगी। व्यक्ति ने ईंट से चलाकर छोटेलाल को मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन छोटेलाल को उपचार के लिए तत्काल बांसडीह सीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना को अंजाम देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बांसडीह एस एन वैभव पाण्डेय ने कहा कि मृतक की पत्नी मीरा देवी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एन पंकज//दीपक
