Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधेड़ का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला

अधेड़ का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला

-बेटे से झगड़कर घर से निकले थे सीताराम

औरैया(हि.स.)। जिले के सहायल थाना के गांव पूराकला गांव के बाहर पेड़ पर एक अधेड़ का शव लटका मिला। अधेड़ कई साल पहले गांव छोड़कर आगरा रह रहा था। बेटे बहू से लड़ाई के बाद वह घर से निकल आया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के पूराकला गांव निवासी 55 वर्षीय सीताराम पुत्र रामेश्वर दयाल पलम्बर का काम करते थे। कुछ साल पहले वह गांव में जमीन व खेत बेंचकर सौहल्ला कैंट आगरा में मकान बनाकर रहने लगे। गांव में सीताराम के भाई रहते हैं। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण निकले तो देखा गांव के बाहर खेतों पर लगे पेड़ पर एक अधेड़ का शव लटक रहा था। ग्रमीणों ने पहचान की तो पता लगा कि यह सीताराम हैं। गांव में रह रहे भाई व अन्य परिजन आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस। आगरा में रह रहे परिजनों को सूचना दी गयी। आगरा में ही रह रहे भांजे मनोज पुत्र राजवीर ने बताया कि घर पर दरवाजा लगने को लेकर सीताराम का बेटे व बहू से विवाद हो गया था जिस पर वह मेरे पास आए और पांच सौ रुपये लेकर घर जाने की बात कहकर चले गए। बुधवार को जब बात हुई तो सीताराम ने बताया कि वह बलरई इटावा निवासी अपने एक दोस्त के घर पर हैं। इसके बाद शाम को जब फोन मिलाया तो फोन दोस्त के पास था और उसने बताया कि कहीं निकल गए। रात में घर नहीं गए। गुरुवार को शव पूराकला गांव के बाहर जामुन के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पुंछतांछ की। थाना प्रभारी पंकज मिश्र ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular