Friday, March 13, 2026
Homeमनोरंजनअधिवेशन में पोर्न वीडियो देखने वाले विधायक पर भड़के प्रकाश राज

अधिवेशन में पोर्न वीडियो देखने वाले विधायक पर भड़के प्रकाश राज

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रकाश राज अपने सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वे बिना किसी समझौते के सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। प्रकाश राज अक्सर भाजपा पर निशाना साधते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा विधायक के अधिवेशन में पोर्न देखते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर रिट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

त्रिपुरा के भाजपा विधायक जदब लाल नाथ का वीडियो उस वक्त सामने आया जब विधानसभा का सत्र चल रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की। अब प्रकाश राज ने उस वीडियो को रिट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने भाजपा विधायक के इस कृत्य को शर्मनाक करार दिया।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस समय त्रिपुरा विधानसभा का सत्र चल रहा है। आरोप है कि विधायक जदब लाल नाथ हॉल में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। अश्लील वीडियो देखने वाले जदाब लाल नाथ बागबासा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वायरल वीडियो में जदब लाल नाथ अपनी सीट पर बैठे अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देखते नजर आ रहे हैं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular