Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरअधिवक्ता संघ उतरौला कलमबंद हड़ताल जारी

अधिवक्ता संघ उतरौला कलमबंद हड़ताल जारी

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिलआफ उत्तर प्रदेश केआवाह्न पर तीसरे दिन भी अधिवक्ता संघ उतरौला ने कलमबंद हड़ताल जारी है व तहसील उतरौला में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।अधिवक्ताओ के हड़ताल से रजिस्ट्री आफिस में कोई भी कार्य नही हो सका।जिससे लाखो रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।
बुधवार को अधिवक्ता संघ उतरौला ने तहसील उतरौला में हापुड़ घटना केविरोध में धरना प्रदर्शन किया। धरना को सम्बोधित करते हुये अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने कहा कि पुलिस का व्यवहार अधिवक्ताओ के प्रति स्वीकार नही किया जा सकता। महामंत्री गयासुद्दीन खान ने कहा कि जायज मांगे सरकार को पूरा करना होगा। मार्कण्डेय मिश्र थाने पर पीड़ितों की सुनवाई नही हो पा रही है दलालो के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।

लालजी मिश्र नेकहा कि अधिवक्ताओ के विरूद्ध की जा रही कारवाही स्वीकार नही है।धरना प्रदर्शन में हापुड़ के डी एम व एस पी के स्थानांतरण, अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज में दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाय,वकीलों पर दर्जफर्जी एफ आई आर को स्पंज किया जाय। घायलों अधिवक्ताओ को इलाज व उचित मुआवजा दिया जाए तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए की मांग की गई।
इस अवसर पर अखिलेश सिंह, बबर अली ,नाजिर मलिक, रामसुंदर यादव ,,प्रहलाद यादव,महेंद्र पांडेय, अब्दुल मोईद सिद्दीकी,निजाम अंसारी,आशीष कसौधन,रवि मिश्रा आलोक गुप्ता, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश वर्मा,मुस्लिम खान,सी बी माथुर, शादाब अहमद,अकील अहमद, अजय विमल,आनन्द कुमार,सन्तोष मिश्र सहित तमाम अधिवक्तामौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular