Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअधिवक्ता जफरयाब जिलानी का निधन

अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का निधन

लखनऊ (हि. स.)। अयोध्या में रामजन्मभूमि मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता रहे जफरयाब जिलानी का लखनऊ के निशातगंज एक अस्पताल में निधन हो गया। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी एक समय से बीमार चल रहे थे। जफरयाब जिलानी के निधन पर कानूनी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नेताओं, धर्मगुरुओं और जिलानी के शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में जफरयाब जिलानी के शव को दफनाया जाएगा। उनके निधन पर समाज में शोक की लहर है। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के तमाम सदस्यों ने अपने वक्तव्य में जफरयाब के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शरद/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular