Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव गृह का फूंका पुतला

अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव गृह का फूंका पुतला

जालौन(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में जालौन के कोच नगर में बुधवार की सुबह समस्त अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश का पुतला फूंका और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश की हापुड़ जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस कर्मियों ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया था लेकिन सरकार द्वारा अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव गृह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विशाल/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular