कानपुर (हि.स.)। लोहड़ी पर्व एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है और इस पर्व को अधिक से अधिक मनाना चाहिये। इसी के तहत आज कचहरी में गीत गाते हुए लोहड़ी पर्व को मनाया गया है। यह बातें सोमवार को अधिवक्ता अश्वनी आनंद ने कही।
उपभोक्ता बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता गण बार एसोसिएशन गेट पर एकत्र हुए सर्व प्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार आर पी सिंह ने पवित्र अग्नि प्रज्वलित की और सभी ने आग तापते हुए मूंगफली फूला चूड़ा लईया गजक आदि का वितरण कर सुंदरिए मुंद्रीये तेरा कौन विचारा दूल्ला भाटी वाला दूल्हा भाटी वाला गाकर लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी आनंद पूर्व कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन ने दूला भाटी के साहस कथा का वर्णन करते हुए कहा कि लोहड़ी पर्व एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सुनील भल्ला ने रेवड़ी का वितरण करते हुए सभी को पवित्र पर्व की बधाई दी। अन्त में सरबजीत सिंह मंत्री उपभोक्ता बार एसोसिएशन ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गुरमीत सिंह, गुरबक्श सिंह, पं रवीन्द्र शर्मा, बी एल गुप्ता, जसवंत सिंह, संजीव कपूर, अमर जीत सिंह, नमन गुप्ता आदि मौजूद रहें।
अजय
