Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधिकार यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से नाराज पल्लवी पटेल ने दिया...

अधिकार यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से नाराज पल्लवी पटेल ने दिया धरना

बोली, क्या हम आंतकवादी है जो पुलिस बिना सर्च वारंट के पार्टी के नेताओं के घर रात में दबिश दे रही

वाराणस (हि.स.)। अपना दल की शुक्रवार को निकलने वाली अधिकार यात्रा से पहले पार्टी के नेताओं के घर पुलिस के पहरे से नाराज महासचिव पल्लवी पटेल सारनाथ में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई। इस दौरान पल्लवी पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि रात में पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल के घर पुलिस ने बिना सर्च वारंट के दबिश दी।

सुबह उनके कमरे में तीन महिला पुलिस निरीक्षक तलाशी लेने पहुंचती है। प्रमुख कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनकी फोटो खींची जाती है, जैसे वे आतंकवादी हो। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष की क्या पोस्टर छपवायेंगे गली गली । उग्र तेवर में पल्लवी ने कहा कि अपना दल के कार्यकर्ता पुलिस के उत्पीड़न से नही डरते। पत्रकारों से बातचीत में पल्लवी पटेल ने कहा कि पुलिस दबाब में ये कार्यवाही कर रही है। यात्रा को अनुमति न मिलने के सवाल पर पल्लवी ने कहा कि हम लोग भगवान बुद्ध को मानने वाले लोग है। यात्रा के लिए पहले ही जानकारी दी गई गई थी। सुबह यात्रा के लिए हमलोग सारनाथ पहुंचे। भगवान बुद्ध पूजा किया गया । यात्रा पर रोक और पार्टी पदाधिकारियों के घर पुलिस का पहरा से नाराज कार्यकर्ता सारनाथ महाबोधि इंटर कॉलेज चौराहे पर धरने पर बैठे है। बाद अफसरों के समझाने पर पल्लवी मान गई। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह का समय प्रशासन को दिया गया है। इसमें प्रशासन द्वारा बताया जाएगा। उसके बाद अपना यात्रा ट्रैक्टर यात्रा निकालेगी।

अपना दल के अधिकार यात्रा को निकालने की अनुमति न मिलने पर सुबह पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल व पार्टी महासचिव पल्लवी पटेल के घर के पास पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। दोनों नेता सुबह ही घर से निकल गये थे। सारनाथ में धारा-144 का हवाला देते हुए पुलिस कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दे रही है। सारनाथ की सीमा पर किसी तरह के ट्रैक्टर के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अफसरों के अनुसार पार्टी को यात्रा निकालने का परमिशन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री के दौरे और कानून व्यवस्था को देखते हुए यात्रा नहीं निकलने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular