Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनअथिया शेट्टी को पति केएल राहुल ने किस किया, वीडियो हुआ वायरल

अथिया शेट्टी को पति केएल राहुल ने किस किया, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हुई।

न्यूलीवेड्स अथिया शेट्टी और केएल राहुल का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस जोड़ी ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला हाउस में शादी की थी। क्रिकेटर ने इंटरनेट पर अपना बेहद रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पार्टी में अथिया को किस करते नजर आ रहे हैं। शादी के बाद ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है।

केएल राहुल ने वीडियो शेयर किया लेकिन कैप्शन नहीं दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अथिया की सबसे अच्छी दोस्त अनुष्का रंजन ने लिखा, लव। एक फैंस ने कहा, किसी की नजर ना लगेगी आप दोनों को। आप दोनों हमेशा मेरे पसंदीदा हैं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular