लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 12104 लखनऊ-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में लखनऊ जंक्शन से बुधवार अपराह्न 04:20 बजे से अत्याधुनिक लिंक हॉफमैन बुस (एलएचबी) बोगियां लगाकर रवाना करेगा। इससे यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 12104 लखनऊ-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में लखनऊ जंक्शन से बुधवार अपराह्न 04:20 बजे से अत्याधुनिक एलएचबी बोगियां लगाकर रवाना की जाएगी। यह ट्रेन अब प्रत्येक बुधवार को एलएचबी बोगियों से लैस होकर ही चलेगी। इससे यात्रियों का सफर और सुरक्षित एवं आरामदायक हो जाएगा।
एलएचबी बोगियां पारंपरिक आईसीएफ बोगियों की तुलना में 1.5 मीटर लम्बी होती हैं। इसकी वजह से यात्री वहन क्षमता में वृद्धि हो जाती है। एलएचबी बोगियों वाली ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकती है। एलएचबी बोगियों में सीटों की क्षमता 10 प्रतिशत अधिक रहती है। एसी सेकेंड में 52 सीट, एसी थर्ड में 72 और स्लीपर क्लास में 80 सीटें होती हैं। जबकि पुरानी आईसीएफ बोगियों में 72 सीटें ही होती हैं। एलएचबी बोगियों की टेलिस्कोपिक डिजाइन हादसे के समय बोगियों को एक दूसरे के ऊपर चढ़ने से बचाती हैं। इसकी एडवांस डिस्क ब्रेक सिस्टम तेज रफ्तार में भी ट्रेन को नियंत्रित करती है। पारंपरिक बोगियों वाली ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। एलएचबी बोगियों से लैस होने पर ट्रेनों में दुर्घटना की संभावना कम होती है। दुर्घटना होने पर इससे जानमाल का नुकसान कम होता है। इसके साथ ही एलएचबी बोगियों से लैस होने पर ट्रेन में झटके कम लगते हैं और रफ्तार भी बढ़ जाती है।
दीपक
