Friday, January 16, 2026
Homeकानपुरअत्याचार के खिलाफ लड़ें और निडर होकर घरों से निकलें महिलाएं :...

अत्याचार के खिलाफ लड़ें और निडर होकर घरों से निकलें महिलाएं : डीसीपी

कानपुर (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीसीपी यातायात आरती सिंह ने कहा कि महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा 1090 और डायल 112 संचालित है, इनमें शिकायत कर अत्याचार के खिलाफ लड़ें और निडर होकर घरों से बाहर निकलें।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। यातायात पुलिस मुख्यालय में डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह और एडीसीपी ट्रैफिक शिवा सिंह ने प्रशस्ति पत्र दिया। इसके साथ ही डीसीपी और एडीसीपी को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने का जिम्मा दिया गया है। ऐसे में डीसीपी और एडीसीपी ने बताया कि महिलाओं को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। स्वावलंबी बनना चाहिए, क्योंकि महिलाओं में भी पुरुष के बराबर कार्य करने की क्षमता है।

डीसीपी ने कहा कि महिलाएं भारत का भविष्य हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें और पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। इससे परिवार सशक्त बनेगा। एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं निकाली हैं, उनका लाभ उठाना चाहिए। घर से बेखौफ होकर निकले, किसी तरह की कोई भी समस्या हो तो उसके समाधान के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।

अजय/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular