Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्रा गिरफ्तार

 अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ के विभूतिखंड में होटल हयात रीजेंसी के पास से मारे गए माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया। अधिवक्ता विजय मिश्रा पर प्रयागराज के एक फर्नीचर व्यापारी से तीन करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप दर्ज है।

मारे गए माफिया अतीक के लिए मुकदमों की पैरवी करना और माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी के दौरान साथ में दिखाई देने वाले अधिवक्ता विजय मिश्रा के अपराधी गिरोहों से संबंधों को लेकर प्रयागराज पुलिस पहले से जांच-पड़ताल कर रही थी। तभी एक व्यापारी से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इसमें विजय मिश्रा का नाम सामने आया और इसके बाद उनके नाम एफआईआर दर्ज हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक होटल में रुके विजय मिश्रा की बहुत जल्द एक राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष से मुलाकात होनी थी। इससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद अधिवक्ता को प्रयागराज ले जाया गया।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular