Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटरों के जिला जेल में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण

अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटरों के जिला जेल में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण

प्रतापगढ़ (हि. स.)। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल और पुलिस अधीक्षक सतपाल ने मंगलवार को जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया है।यहां की जेल में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारे कैद हैो।

दोनों अधिकारियों ने करीब सवा घंटे से तक प्रत्येक जेल का औचक निरीक्षण किया है। जेल सूत्रों की माने तो डॉन बदर्स के हत्यारों की बैरक में अधिकारियों ने चेकिंग की है। निरीक्षण के दौरान जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है। बैरकों की छानबीन के दौरान कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं मिला है। बंदियों से उनके खाने-पीने और जेल में मिली सुविधाओं के बारे में पूछा। दोनों अधिकारियों के वापस लौटने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले हत्यारों को सोमवार दोपहर कड़ी सुरक्षा में नैनी जेल से उन्हें यहां पर शिफ्ट किया गया है। नैनी जेल में तीनों की जान की खतरा होने पर यहां भेजा गया है। ये लोग पुलिस की कड़ी निगरानी में है।

दीपेन्द्र/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular