Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअति प्राचीन नदी ससुर खरेदी के जीर्णोद्धार के लिए साध्वी निरंजन ज्योति...

अति प्राचीन नदी ससुर खरेदी के जीर्णोद्धार के लिए साध्वी निरंजन ज्योति ने चलाया फावड़ा

-पूजा अर्चना कर ससुर खरेदी नदी के जीर्णोद्धार का केन्द्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में बुधवार को गंगा यमुना के मध्य प्रवाहित होने वाली सरस्वती नदी, जिसको अपभ्रंसित करके ससुर खरेदी नदी कहा जाने लगा, का जिले की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पूजा-अर्चना के बाद खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर नदियां रक्तवाहिनी धमनियों की तरह हैं । यदि यह सूख गईं तो इस शरीर रूपी पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। इसलिए हम जहां हैं, वहीं से नदियों के संरक्षण के उपाय करते रहें। यह नदी ससुर खरेदी नहीं बल्कि इसे सरस्वती नदी कहा जाए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने नदी की खुदाई के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि हम नरेगा योजना से खुदाई करा रहे हैं, लेकिन समुदाय की भागीदारी भी आवश्यक है। जिस ग्राम में नदी का क्षेत्र है। समुदाय श्रमदान से नदी खोदे। उन्होंने सामाजिक संगठनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हीं के सहयोग के कारण यह कार्य संभव हो सका है।

नदी क्षेत्रों में काम करने वाली दस संस्था जिसमें सरस्वती नदी के पुनरोद्धार के संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, अनिश भाई, रामनारायण मौर्य, वृक्षराज मौर्या, सरोज त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय, राममूरत पाण्डेय, शैलेंद्र शरण सिंपल, लोकनाथ पाण्डेय, शिवचंद्र शुक्ला को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, ब्लाॅक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, सीडीओ सत्य प्रकाश, परियोजना निदेशक, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा अशोक कुमार गुप्ता, एसडीएम खागा और बीडीओ उपस्थित रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular