Thursday, March 12, 2026
Homeव्यापारअडाणी टोटल गैस को पहली तिमाही में 138 करोड़ रुपये का मुनाफा

अडाणी टोटल गैस को पहली तिमाही में 138 करोड़ रुपये का मुनाफा

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी को चालू वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 138 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में भी कंपनी को इतना ही मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ स्थिर रहा। अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के मुताबिक गैस की ऊंची कीमतों की वजह से सीएनजी और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की बिक्री में वृद्धि का लाभ कंपनी को नहीं मिला। हालांकि, कंपनी का शेयर करीब 3 फीसदी मजबूत होकर 3362 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

अडाणी टोटल गैस के मुताबिक कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में दोगुना से ज्यादा उछलकर 1,110 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की कर पूर्व आय यानी (कर, ब्याज, मूल्यह्रास, रॉयल्टी जैसी संपत्तियों में कमी-ईबीआईटीडीए) इस दौरान 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 228 करोड़ रुपये हुई है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular