फिरोजाबाद (हि.स.)। शहर के बीचों बीच विशाल अटल पार्क पेड़ पौधे घास में पानी लगाने के उद्देश्य से राजकीय निर्माण निगम द्वारा पाइप लाइन डलवा कर स्थान स्थान पर स्टैंड पोस्ट बाल्ब लगाए जाएंगे। इस कार्य का भाजपा विधायक ने रविवार को शुभारम्भ किया है।
भाजपा विधायक मनीष असीजा ने बताया कि पिछले बर्ष जिला अस्पताल में 5 करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया गया था। यह दोनों कार्य समय से पूरे कराये गये थे। अटल पार्क में निर्माण के उपरांत लगातार आ रही सिंचाई हेतु पानी की अनुपलब्धता के चलते पेड़ पौधे घास सूखने की स्थिति बन रही थी। उनके द्वारा जिला हॉस्पिटल के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित जल को अटल पार्क की सिंचाई हेतु कार्य में लाये जाने का विचार आया। इसी क्रम में आज इस पूरे पार्क में 15 लाख की लागत से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा पाइप लाइन डलवा कर स्थान स्थान पर स्टैंड पोस्ट बाल्ब लगाए जाएंगे। जिससे पार्क के जहाँ जिस ब्लॉक में पानी की आवश्यकता होगी लिया जा सकेगा। अब सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होने से जल्द ही ये पार्क और अधिक हरा भरा होगा।
कौशल
