Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग को मारी गोली

अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग को मारी गोली

इटावा(हि.स.)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आज सुबह टहलने निकले 55 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर कपिलदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के सुबह पांच बजे घर से टहलकर दूध लेने के लिए निकले 55 वर्षीय मुकुट सिंह को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाकर मामले की जांच में जुट गई। आरोपित जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular