Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरअजीब टोटका : पानी बरसने के लिए बांधकर नहलाए गए पूर्व प्रधान

अजीब टोटका : पानी बरसने के लिए बांधकर नहलाए गए पूर्व प्रधान

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। जनपद में जुलाई का पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी बारिश न होने से किसान से लेकर आमजन परेशान हैं। सूखे के हालत पैदा होते जा रहे हैं। बारिश के लिये एक रीति-रिवाज शुक्रवार की मध्य रात्रि जनपद बलरामपुर के सिसवां गांव में किया गया। जहां एक पूर्व प्रधान को बंधक बनाकर मंदिर ले जाकर कुएं के पानी से नहलाकर बारिश के लिये प्रार्थना की गई। जनपद बलरामपुर के सिसवां ग्राम सभा की ग्रामीण महिलाओं ने रिवाज के तहत पूर्व प्रधान महबूब आलम खान को रस्सी से बांधा। उसके बाद एक मंदिर पर ले गए और वहां पर कुएं के पानी से नहलाया। ग्रामीण बताते हैं कि गांव के बूढ़े बुजुर्गों का मानना है कि जब कभी सूखा पढ़ने का आसार होता था तो गांव के जो भी जिम्मेदार लोग रहते थे उनको बंधक बनाकर कुएं के पानी से नहलाते थे। जिससे ईश्वर खुश हों और पानी बरसे। पूर्व प्रधान महबूब आलम बताते हैं कि बारिश न होने और सूखे के हालात पैदा होने पर गांव की पुरानी परम्परा रही है कि गांव के मुखिया को मंदिर के कुंए पर ले जाकर नहलाया जाता है। महबूब आलम का कहना है कि शुक्रवार की रात में गांव के करीब 300 लोग हिन्दू-मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें बंधक बनाया और उन्हें बांधकर परम्परागत गीत गाते हुए शिव मंदिर के कुंए के पास ले गई। पहले उन्हें कुंए के पानी से नहलाया गया। उसके बाद मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना और बारिश के लिये सभी ने मिलकर प्रार्थना की।

यह भी पढें : जब DM ने खड़ाऊं राज पर कसा तंज, जानें क्या कहा?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular