Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर करें प्रधानमंत्री: धर्मेंद्र मलिक

अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर करें प्रधानमंत्री: धर्मेंद्र मलिक

मेरठ (हि.स.)। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन से अलग होने के बाद धर्मेंद्र मलिक के साथ कई किसान नेताओं ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन किया था। ये सभी किसान नेता कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के खिलाफ थे। अब केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के छिड़ी जुबानी जंग में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक भी उतर आए हैं।

उन्होंने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि उनका संगठन किसान कौम के लिए कहे गए शब्दों की निंदा करता है। प्रधानमंत्री को अजय टेनी को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की। किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाए। केंद्रीय मंत्री के बयान के कारण ही लखीमपुर कांड हुआ था। किसान कानून के दायरे में अपनी बात कह रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अपने बयानों से माहौल खराब कर रहे हैं। यह लड़ाई किसान बनाम केंद्र सरकार नहीं है, बल्कि किसान बनाम अजय मिश्रा टेनी की है। ऐसे मंत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular