Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनअजय देवगन ने लोगों को फिर याद दिलाई 2 अक्टूबर की तारीख,...

अजय देवगन ने लोगों को फिर याद दिलाई 2 अक्टूबर की तारीख, ‘दृश्यम 2’ को लेकर दिया बड़ा हिंट

अजय देवगन की आगामी फिल्म दृशयम 2 इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होने वाली है। इस बीच मंगलवार को अजय देवगन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें फिल्म दृश्यम से जुड़ी चीजें नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में बस के टिकट, फिल्म के टिकट,रेस्टोरेंट के बिल और स्वामी चिन्मयानंद जी की सीडी नजर आ रही है। तस्वीरों को साझा करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ पुराने बिल हाथ लगे आज।’

अजय देवगन के इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दृश्यम 2 का बेसब्री से इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये तारीख सबको याद है।’

उल्लेखनीय है कि फिल्म दृश्यम 2 में एक बार फिर अजय , तब्बू और श्रिया के साथ -साथ अभिनेत्री इशिता दत्त भी अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं इन सब के अलावा अभिनेता अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में होंगे ।

साल 2013 में मलयालम में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ में सुपरस्टार मोहनलाल नजर आए थे। इस फिल्म को हिंदी में साल 2015 में सेम टाइटल के साथ रिलीज किया गया। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे और उनके किरदार का नाम विजय सावरकर था। फिल्म दृश्यम के पहले भाग की सफलता के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के दूसरे भाग में क्या नया होने वाला है और अजय देवगन अपने परिवार को इस बार कैसे प्रोटेक्ट करेंगे। ‘दृश्यम 2 ‘ इसी साल 18 नवंबर को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular