Saturday, March 14, 2026
Homeमनोरंजनअजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

फिल्म अभिनेत्री काजोल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर काजोल के अभिनेता पति ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है ।वीडियो की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। देखा जा सकता है कि मोबाइल से काजोल का फोन आ रहा है और फिर अचानक ही काजोल की काफी सारी तस्वीरें दिखने लगती हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा- ‘जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता हूं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल।’

सोशल मीडिया पर अजय की इस पोस्ट के जरिये फैंस काजोल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। विपरीत स्वभाव के होने के बावजूद दोनों में इश्क हुआ और 20 फरवरी, 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। काजोल ने 20 अप्रैल, 2003 को बेटी न्यासा को जन्म दिया। न्यासा के जन्म के सात साल बाद काजोल दोबारा मां बनी और 13 सितम्बर, 2010 को बेटे युग को जन्म दिया। आज अजय और काजोल अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ में नजर आते हैं। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular