Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरअचानक मौसम में परिवर्तन से तेज बारिश व ओले पड़े।

अचानक मौसम में परिवर्तन से तेज बारिश व ओले पड़े।

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर बुधवार की शाम हुए अचानक मौसम में परिवर्तन से तेज बारिश व ओले पड़े। जिससे तैयार आलू, सरसो की फसल को नुकसान पहुंचा वही गेहूं के लिए वरदान साबित हुआ।
विगत दिनों अक्तूबर माह में आई बाढ़ से रबी की बुआई प्रभावित हुई थी खेतों में नमी के कारण गेहूं की बुआई लगभग एक माह पिछड़ ग‌ई थी जिसके चलते गेहूं के पौधे बढ़ नही पाए थे, उन फसलों को सिचाई की आवश्यकता थी।ओले के साथ तेज बरसात हुई हालाकि फसल पिछड़ा होने के कारण ओले से ज्यादा नुकसान नही हो सका, जिससे किसानों के गेहूं की सिचाई भी हो ग‌ई। किसानों ने हुए इस बरसात को गेहूं के लिए फायदेमंद बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular