Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश अग्निवीर योजना में आजमगढ़, बुरहानपुर व लालगंज के युवाओं ने दिखाया दम

 अग्निवीर योजना में आजमगढ़, बुरहानपुर व लालगंज के युवाओं ने दिखाया दम

– 6231 अभ्यर्थियों में रेस में सफल हुए- 476 , युवाओं ने लंबी व ऊंची कूद, बीम पुशअप आदि में भाग लिया

वाराणसी (हि.स.)। भारतीय थल सेना में अग्निवीर योजना के तहत चल रही भर्ती रैली में शुक्रवार को 476 युवा दौड़ में सफल रहे। दौड़ में आजमगढ़, बुरहानपुर व लालगंज तहसीलों के अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। पंजीकृत 7656 अभ्यर्थियों में 6231 ने दौड़ में भाग लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरें मैदान में युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई।

कई अभ्यर्थी लंबाई कम होने और दस्तावेज में कमियों के कारण दौड़ में भाग नहीं ले पाये। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को लंबी व ऊंची कूद, बीम पुशअप आदि से गुजारा गया। अंत में मेडिकल परीक्षण हुआ। सैन्य अफसरों के अनुसार शनिवार को आजमगढ़ के निजामाबाद, मेहनगर व सगड़ी, तहसीलों के 7360 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular