Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअग्निवीर भर्ती रैली में बनारस और जौनपुर के युवाओं ने दिखाया दम,रेस...

अग्निवीर भर्ती रैली में बनारस और जौनपुर के युवाओं ने दिखाया दम,रेस में 598 हुए सफल

छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरा मैदान में भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में

वाराणसी (हि.स.)। भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती रैली में 19वें दिन रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में आयोजित दौड़ में जौनपुर तहसील के मड़ियाहूं केराकत व वाराणसी के पिंडरा तहसीलों के अभ्यर्थियों ने पूरे दमखम के साथ हिस्सा लिया। पंजीकृत 7601 में 4987 युवाओं ने दौड़ में दमखम दिखाया। लेकिन सफलता 598 अभ्यर्थियों को ही मिली।

सैन्य अफसरों के अनुसार सोमवार को जौनपुर के शाहगंज, वाराणसी के सदर तहसीलों के 7347 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। सैन्य भर्ती परीक्षा में रणबांकुरे मैदान के 400 मीटर वाले ट्रैक पर 4 चक्कर लगाकर 1600 मीटर युवाओं को दौड़ना पड़ रहा है। इसके पहले अभ्यर्थी को 6 चेकिंग बूथ समेत शारीरिक दक्षता संबंधी टेस्ट भी पास करना है। चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोर में ही रेस शुरू कराई गई । भर्ती रैली से संबंधित सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है। अभ्यर्थियों की मदद के लिए रणबांकुरे मैदान के आसपास सेना भर्ती कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। भर्ती छह दिसंबर तक चलेगी।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ भी निगरानी कर रही है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular