कुशीनगर (हि.स.)। अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के बगहा व बेतिया में बवाल को देखते हुए शुक्रवार को दो ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। बॉर्डर पर पहुंचने के बाद इन्हें निरस्त किया गया। बॉर्डर के तरयासुजान और पटहेरवा रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात कर दी गयी है।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर हो रहे प्रदर्शन के कारण शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर पनियहवा रेलवे स्टेशन से वापस लौट गई। यात्री परेशान रहे। हाथों में उठाए व सिर पर अपना समान लिए यात्री पैदल चलाने को मज़बूर दिखे। कइयों ने टेम्पो, बस व अन्य साधनों से अपने-अपने गतंव्य को जाना मुनासिब समझा।
थावे से कप्तानगंज आने वाली ट्रेन को भी बिहार में बवाल चलते तरया सुजान रेलवे स्टेशन से वापस कर दिया गया। ट्रेन निरस्तीकरण की घोषणा कर दी गयी है। सेवरही व तरया सुजान स्टेशन पर फोर्स लगा दी गयी है। बिहार के बगहा व बेतिया में रेलवे लाइन व स्टेशन पर पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और उग्र प्रदर्शन किया।
आमोद
