Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअग्निपथ योजना से नौजवानों के साथ छलावा कर रही केन्द्र सरकार :...

अग्निपथ योजना से नौजवानों के साथ छलावा कर रही केन्द्र सरकार : कांग्रेस

कानपुर (हि.स.)। सेना भर्ती के बदले नियम अग्निपथ योजना का विपक्ष बराबर विरोध दर्ज करा रहा है। इसी कड़ी में कानपुर में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर योजना का विरोध किया। पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने कहा कि केन्द्र सरकार अग्निपथ योजना के जरिये नौजवानों के साथ छलावा कर रही है।

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती प्रक्रिया कुछ राजनैतिक दलों को रास नहीं आ रही है। सभी अपने अपने तरीके से अग्निपथ का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में कानपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसी अपने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन के दौरान अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।

पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने कहा कि केंद्र सरकार नौजवानों के साथ छलावा कर रही है। इसीलिए कानपुर के हर विधानसभा में अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है। उनका कहना था कि पूरा भारत सेना पर गर्व करता है। पहले जो भी सरकार रही उन्होंने सेना को महत्त्व दिया, लेकिन इस सरकार ने अग्निपथ योजना में जो नियम बनाये है वो नौजवानों के के हित में नहीं है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular