Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअग्निपथ योजना को लेकर आबकारी मंत्री ने साझा किया वीडियो

अग्निपथ योजना को लेकर आबकारी मंत्री ने साझा किया वीडियो

लखनऊ(हि.स.)। उप्र के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने एक वीडियो साझा कर अग्निपथ योजना के संबंध में जानकारी बांटने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की 4 वर्षों की सेवा के बाद अग्निवीरों के लिए अवसरों के कई द्वार खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार भी अग्निवीरों को नौकरियां देगी। युवा राष्ट्र की धरोहर हैं उनके भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकारें प्रतिबद्ध हैं। देश का भविष्य अग्निवीरों से ही है।

देश के हालात पर चर्चा करते हुए विश्व शरणार्थी दिवस पर उन्होंने कहा कि प्रताड़ना, संघर्ष और हिंसा की चुनौतियों के कारण अपना देश छोड़कर बाहर जाने को मजबूर शरणार्थियों के अधिकारों एवं उनके संघर्ष को स्वर देने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले “विश्व शरणार्थी दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular