Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअग्निपथ और जुमे को लेकर जिले पर रहा संगीनों का साया

अग्निपथ और जुमे को लेकर जिले पर रहा संगीनों का साया

मोहसिन

गोण्डा।
अग्निपथ योजना और जुमे को लेकर इस बार भी जिले पर संगीनों का साया बरकरार रहा। जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आला अफसर लगातार मोबाइल रहे। रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न चौराहों और मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात रही। डीएम डा उज्जवल कुमार और एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर जिले भर में विशेष अलर्ट रहा। इस शुक्रवार को भी सुबह से ही जिले भर में सुरक्षा घेरा सख्त रहा। जिला प्रशासन द्वारा मुस्लिम धर्मगुरुओं से लगातार संवाद का नतीजा रहा कि जुमे की नमाज के दौरान कहीं कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।

अग्निपथ और जुमे को लेकर जिले पर रहा संगीनों का साया

खुद एसपी संतोष मिश्रा अपने सिंघम अंदाज में जिले के दौरे पर रहे और लोगों से बातचीत करते रहे। एक अभिभावक की तरह युवाओं को समझाते रहे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर क्षेत्र में सकुशल नमाज अदा की गई और समुदाय ने जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया। अग्निपथ को लेकर भी जिले भर में एहतियात बरती गई।

अग्निपथ और जुमे को लेकर जिले पर रहा संगीनों का साया
RELATED ARTICLES

Most Popular