Sunday, April 5, 2026
Homeअन्यअगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस के तीन रेकों को तेजस रेक से बदलेगी...

अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस के तीन रेकों को तेजस रेक से बदलेगी पश्चिम रेलवे

मुंबई (हि. स.)। यात्रियों की यात्रा और अधिक आरामदायक बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 12953/12954 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस के तीन रेकों को 12 दिसंबर 2021 से मुंबई सेंट्रल से और 13 दिसंबर 2021 से हजरत निजामुद्दीन से तेजस रेक से बदलने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन नए रेकों में यात्रियों की संरक्षा और सुविधा में वृद्धि करने के लिए विशेष स्मार्ट विशेषताएं हैं। ये स्मार्ट कोच इंटेलिजेंट सेंसर-आधारित सिस्टम की मदद से यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे। यह जीएसएम नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ प्रदान की गई यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) से लैस हैं, जो रिमोट सर्वर को रिपोर्ट करता है। पीआईसीसीयू WSP, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, टॉयलेट गंध सेंसर, पैनिक स्विच और आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम, वायु गुणवत्ता और चोक फिल्टर सेंसर और ऊर्जा मीटर के साथ एकीकृत अन्य वस्तुओं का डेटा रिकॉर्ड करता है।

एक अन्य बदलाव के अनुसार पश्चिम रेलवे ने ट्रेन नंबर 22927/22928 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 19031/19032 अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस के पारंपरिक रेक को एलएचबी रेक से बदलने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 22927/28 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस 15 दिसंबर 2021 से बांद्रा टर्मिनस से और अहमदाबाद से 18 दिसंबर 2021 से एलएचबी रेक के साथ चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19031/32 अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से 16 दिसंबर 2021 से और ऋषिकेश से 17 दिसंबर 2021 एलएचबी रेक के साथ चलेगी।

दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular