बिजनेस डेस्क
नई दिल्ली। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में जहां तक संभव हो बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर आपको अगले 15 दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख कर निपटा लें। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी लिस्ट में जनवरी माह की जो छुट्टी है उसके 16 दिन बैंक बंद रहने वाले थे। लेकिन महीने के 15 दिन बीत गये हैं अब आने वाले 15 दिन के कैलेंडर पर नजर डालें तो 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। ऐसे में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर निकले वरना आपका दिन बर्बाद हो जाएगा और आपका कोई काम भी पूरा नहीं हो पाएगा। बताते हैं कि 22 जनवरी को चौथा शनिवार और 23 जनवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगले महीने करने की सोच रहे हैं, तो जरूरी है कि इन छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही आप बैंक जाने का प्लान करें। इससे आसानी से काम भी हो सकेगा और छुट्टी के बारे में आपको जानकारी भी रहेगी। आपको बता दें कि ग्राहक इस दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : यहां दो जून की रोटी के लिए बच्चे और किडनी बेच रहे हैं लोग!
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
