Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले 15 दिनों में राज्यों को 192 लाख वैक्सीन भेजेगी केन्द्र सरकार

अगले 15 दिनों में राज्यों को 192 लाख वैक्सीन भेजेगी केन्द्र सरकार

16 से 31 मई तक निशुल्क भेजी जाएंगी कोरोना वैक्सीन विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली(हि.स.)। केन्द्र सरकार अगले 15 दिनों में राज्यों को 192 लाख वैक्सीन की डोज भेजेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैक्सीन के ये डोज 16 मई से 31 मई तक भेजे जाएंगे। राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में भेजी जाने वाली कुल 192 लाख डोज में 162.5 लाख डोज कोविशील्ड के और 29.49 लाख डोज कोवैक्सीन के शामिल हैं। यह सारी डोज राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को निशुल्क भेजी जाएंगी। 
मंत्रालय के अनुसार केन्द्र सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को अबतक 18 करोड़ वैक्सीन की डोज निशुल्क भेजी है। भारत में 114 दिनों के अंदर 17 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। जबकि अमेरिका में इतने टीके लगाने में 115 दिन लगे थे और चीन में 119 दिन में इतनी संख्या में टीके लगाए गए थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular