Monday, March 30, 2026
Homeमनोरंजनअगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम की...

अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम की ‘एक विलेन रिटर्न’

मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे, जबकि फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। फिल्म का ऐलान इस साल फरवरी में हुआ था और मेकर्स इस फिल्म को अगले साल फरवरी में ही रिलीज करना चाहते थे, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई जिसके कारण मेकर्स ने अब इसे 8 जुलाई, 2022 को रिलीज करने का फैसला लिया है।

फिल्म एक विलेन रिटर्न साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नज़र आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular