Wednesday, February 11, 2026
Homeमनोरंजनअगले साल ईद पर रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया की...

अगले साल ईद पर रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया की हीरोपंती 2

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया की अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 अगले साल ईद पर रिलीज होगी। यह फिल्म पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग समय से पूरी नहीं हो पाई, जिसके कारण मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने का फैसला लिया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

‘हीरोपंती 2′ की घोषणा पिछले साल ही हुई थी। हीरोपंती 2’ साल 2014 में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘हीरोपंती’ की दूसरी किस्त है। इस फिल्म को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित ‘हीरोपंती 2’ एक्शन से भरपूर होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular